हिमाचल : किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भारी भूस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि पहाड़ दरकने के कारण यहाँ पर कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है। किन्नौर में हुए भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से एनएच पर यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से बीस से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब फिर से पहाड़ दरकने से लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है।
Page Views:
370
Leave Your Comment