पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में रोजाना सैकड़ों लोग मिलने आते है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी का त्याग करते हुए आठ परिवारों ने बुधवार शाम को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पनियाला और सराकड़ से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। धूमल निवास में पहुंचकर तमाम कार्यकर्ताओं ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की वही अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। जानकारी देते हुए मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि वार्ड सदस्य किरण राणा व तिलक राज राणा के अगुवाई में 8 परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी शामिल हुए लोग सुजानपुर विधायक की झूठ की राजनीति से तंग आकर और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के विकास नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने तमाम परिवारों के सदस्यों का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी और कहा कि इस पार्टी में उनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
Page Views:
446
Leave Your Comment