प्रदेश सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को बड़ी राहत प्रदान की है।प्रदेश परिवहन विभाग ने सोमवार को 50 फीसदी टोकन टैक्स और विशेष पथ कर माफ करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह टैक्स अगस्त 2020 से जून 2021 तक माफ किया जाएगा। यह फैसला सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में लिया था।
अधिसूचना के मुताबिक निजी बस ऑपरेटरों को वर्किंग कैपिटल स्कीम के तहत 2 से 20 लाख रुपये तक लोन भी दिया जाएगा। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफी को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। इस बीच यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला था जिसके बाद मामले को बीती कैबिनेट की बैठक में लाया गया था।
Page Views:
464
Leave Your Comment