राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से गोवा के मडगांव जा रही राजधानी एक्सप्रेस शनिवार सुबह रत्नागिरी के पास करबुदे सुरंग में पटरी से उतर गई। इस हादसे के कारण कोंकण रेल मार्ग बाधित हो गया। दुघर्टना रत्नागिरी के बाहर उक्शी-भोके के बीच करबुडे सुरंग में भूस्खलन के कारण हुई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोंकण रेलवे की व्यवस्था तत्काल मौके पर भेजी गई और इंजन को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कोंकण रेलवे की कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी हुई है।
Page Views:
524
Leave Your Comment