कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन की चाह लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इसके लिए अब अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पिछले साल भी कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी। हालांकि, श्रद्धालु 28 जून से ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे। जम्मू कश्मीर प्रशासन के मुताबिक हिमलिंग के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालु घर बैठे ही हिमलिंग के दर्शन कर सकेंगे।
Page Views:
472
Leave Your Comment